दिल्ली-एनसीआर का मौसम 13 से 15 अप्रैल: जानिए कैसा रहेगा मौसम!

Published Date: April 12, 2025 | Last Updated: April 12, 2025 | By: admin

दिल्ली और एनसीआर के लोगों को आने वाले चार दिनों में मौसम के बदलते तेवरों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं हल्की बारिश की संभावना है तो कहीं तापमान तेजी से बढ़ेगा। गर्मी दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है, ऐसे में बाहर निकलने से पहले मौसम का हाल जानना जरूरी है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवाओं की दिशा मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व रही और रफ्तार 20 से 24 किमी प्रति घंटे तक की रही। अब आइए जानते हैं आने वाले 4 दिनों का मौसम कैसा रहेगा।

12 अप्रैल 2025

दिल्ली एनसीआर का मौसम

अगर 12 अप्रैल के मौसम की बात करें, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

Wind direction की बात करें, तो दक्षिण-पूर्वी दिशा की हवाएं दिन में 14 किमी/घंटा और रात में 18 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

13 अप्रैल 2025

अगर 13 अप्रैल के दौरान मौसम की बात करें तो आसमान मुख्यत साफ रहेगा।

तापमान में, अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 19 से 21 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

और सुबह के समय में 10 से 12 किमी/घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्व दिशा में हवाएं चलेंगी। शाम और रात में हवाएं थोड़ी कमजोर पड़ सकती हैं।

Delhi-NCR ka mausam 14 April

अगर हम14 तारीख के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा।

तापमान में, अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

हवा: दिन में 08-10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और शाम को यह गति घटकर 10 किमी/घंटा से कम हो सकती है।

12 अप्रैल का मौसम: राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट जारी!

15 अप्रैल 2025

15 को मौसम की बात करें तो आसमान साफ रहेगा और मौसम गर्म रहेगा।

अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने का पूर्वानुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रह सकता है।

Delhi-NCR में सुबह की हवा 08 से 10 किमी/घंटा और दोपहर तक यह बढ़कर 14 से 16 किमी/घंटा तक जा सकती है।

Mausam vibhag ke anusar, 13 से 15 अप्रैल 2025 के बीच दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लू जैसे हालात बन सकते हैं। दिन के समय तेज धूप रहेगी, जबकि रात में हल्की राहत मिल सकती है। इस दौरान दक्षिण-पूर्व दिशा से 8 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जो मौसम को और भी गर्म बना सकती हैं। ऐसे में धूप से बचाव और पानी पीते रहना बेहद जरूरी रहेगा।

अपने आसपास के इलाके में पशु पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था भी जरूरी करें।

इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment