Montha Tufan Update: चक्रवाती तूफ़ान मेंथा के कारण इन 5 राज्यों में High Alert ⚠️

Published Date: October 28, 2025 | Last Updated: October 29, 2025 | By: admin

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर 2025 की जानकारी में बताया है कि बंगाल की खाड़ी में एक गंभीर चक्रवाती तूफ़ान सक्रिय है। यह तूफ़ान अगले कुछ घंटों में तेज़ी से बढ़कर तटवर्ती इलाकों पर प्रभाव डाल सकता है। अतः सभी लोग सावधान रहें और आधिकारिक सलाह का पालन करें कि सलाह दी है।

WhatsApp LogoWhatsApp ➤
Join Now
Telegram LogoTelegram ➤
Join Now
  • बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफ़ान बना हुआ है जो तेज़ हवाएँ और भारी बारिश ला सकता है।
  • तूफ़ान की रफ्तार 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच सकती है।
  • यह तूफ़ान उत्तर-उत्तरी-पूर्व दिशा की तरफ़ बढ़ रहा है और तटीय क्षेत्रों पर प्रभाव डाल सकता है।
tufan montha update

ओडिशा, आन्ध्र-प्रदेश के तटीय हिस्से, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और आसपास के क्षेत्र इस तेज़ बारिश और तूफ़ान के प्रभाव में आ सकते हैं।

तूफ़ान मेंथा की वर्तमान स्थिति:

मौसम विभाग के अनुसार मेंथा (months tufan) आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना 🌀

cyclone Montha ki image
Cyclone montha image: IMD

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना प्रचंड चक्रवाती तूफान “मोंथा” आज, 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट को पार करने की संभावना है।

  • 28 अक्टूबर तक यह तूफ़ान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था।
  • बीते 6 घंटों में यह 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है।

यह अब अमरावती (आंध्र प्रदेश) से लगभग 580 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओडिशा) से करीब 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व,
अमिनिदिवी (लक्षद्वीप) से करीब 850 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व,
और म्यांमार के म्यांगतोल (क्यॉलक) से करीब 890 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में स्थित है।”

अगले 36 घंटों में मेंथा तूफान का असर

1. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 36 घंटों में यह तूफ़ान और तेज़ हो सकता है।

2. इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए, यह पूर्व-मध्य अरब सागर से होते हुए उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुड़ेगा।

3. ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश, और तेज़ हवाएँ (90–110 किमी/घं तक) पहुंचने की संभावना है।

4. आंध्र प्रदेश (उत्तर तटीय भाग में तेज़ हवाएँ और भारी वर्षा की चेतावनी।

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना प्रचंड चक्रवाती तूफान Montha

बंगाल की खाड़ी के लिए चेतावनी (Bay of Bengal Warning)

tufan montha Ke Karan in rajyon mein tej hawa or Bhari Barish ki chetavni

तूफानी हवाओं और समुद्री स्थिति के लिए चेतावनी:

28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक, दक्षिणपूर्व और मध्य बंगाल की खाड़ी में तूफानी हवाएँ 90–100 किमी/घंटा तक की रफ्तार से चल सकती हैं।

समुद्र में लहरें ऊँची उठेंगी (Sea very rough to high condition) — इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में दिखेगा असर

आंध्र प्रदेश और यानम (पुडुचेरी):

28 से 29 अक्टूबर के बीच 60–80 किमी/घंटा की हवाएँ चलेंगी, जो रात तक 90–100 किमी/घंटा तक बढ़ सकती हैं।

29 अक्टूबर के बाद हवाओं की गति धीरे-धीरे कम होगी।

तमिलनाडु और पुडुचेरी:

45–65 किमी/घंटा की हवाएँ चलेंगी और समुद्र में लहरें तेज होंगी।

तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है।

ओडिशा:

दक्षिणी ओडिशा के तटीय हिस्सों में 29 अक्टूबर तक 60–70 किमी/घंटा की तेज हवाएँ चल सकती हैं।

बारिश के साथ समुद्र में उथल-पुथल (Rough sea) रहेगी।

पश्चिम बंगाल:

28 से 29 अक्टूबर के बीच 35–45 किमी/घंटा की हवाएँ चलेंगी, जो 55 किमी/घंटा तक बढ़ सकती हैं।

सारांश

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात 28 से 31 अक्टूबर के बीच सक्रिय रहेगा। इसका असर पूर्वी भारत (ओडिशा, आंध्र, बंगाल) और फिर पूर्वोत्तर भारत तक जाएगा।लोगों को सतर्क रहने, समुद्र किनारे जाने से बचने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

weather forecast cyclone montha Letest Photo

Cyclone Montha 100 ki Speed से उतरा जमीन पर, मेंथा के कारण कई जिलों में तूफानी हवाएं और भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया। Cyclone Montha ki taaja update padhen!

weather forecast cyclone montha Letest Photo

यह भी पढ़ें;

इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment