सांचोर में मौसम कैसा रहेगा? आने वाले 7 दिनों का पूरा हाल (28 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2025)

Published Date: September 29, 2025 | Last Updated: September 29, 2025 | By: admin

सांचोर का अगले सात दिनों का मौसम पूर्वानुमान (28 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2025) तक। अगर आप फसलों की कटाई करने वाले हैं तो आपको पहले सांचौर के मौसम का अपडेट जानना चाहिए। Udaipur ka Mausam kaisa rahega?

WhatsApp LogoWhatsApp ➤
Join Now
Telegram LogoTelegram ➤
Join Now

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सात दिनों तक सांचोर में मौसम बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना भी बनी रहेगी।

आने वाले सात दिनों में सांचौर के मौसम की बात करें तो 29 सितंबर से 4 दिसंबर के बीच हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग द्वारा बताया गया है। गरज चमक के साथ हल्की बारिश और धूप में भी थोड़ा उत्तर चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Sanchore mein aane wale 7 dinon ka mausam
Sanchore mein aane wale 7 dinon ka mausam

आइए एक-एक करके दिन-प्रतिदिन Sanchore के मौसम का हाल जानें।

28 सितम्बर 2025

आज का मौसम पूरी तरह से बादलों से घिरा रहेगा। अधिकतम तापमान 39.2°C और न्यूनतम तापमान 29.4°C तक रहेगा। नमी (Humidity) सुबह 45% और शाम को घटकर 29% तक पहुँच जाएगी।

29 सितम्बर 2025

इस दिन आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना रहेगी। अधिकतम तापमान 36 से 37°c और न्यूनतम तापमान 29 से 30°C तक रहेगा।

30 सितम्बर 2025

मौसम विभाग के अनुसार, सितम्बर के दिन भी बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 34.2°C और न्यूनतम 28.1°C रहने की संभावना बताई गई है।

1 अक्टूबर 2025

अक्टूबर की शुरुआत भी बारिश के साथ होने वाली है। इस दिन बादलों के बीच हल्की बारिश या गरज-चमक हो सकती है। तापमान 32.0°C (अधिकतम) और 27.0°C (न्यूनतम) के आस-पास रहने का पूर्वानुमान है।

Sanchore 1 October ka mausam
Sanchore 1 October ka mausam

2 अक्टूबर 2025

गांधी जयंती के दिन सांचोर में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 33.3°C और न्यूनतम तापमान 26.3°C तक रहने की संभावना है।

3 अक्टूबर 2025

3 अक्टूबर के दिन भी सांचौर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। अधिकतम तापमान 34.1°C और न्यूनतम तापमान 26.6°C रहेगा।

Sanchore mein 3 October ka mausam
Sanchore mein 3 October ka mausam

4 अक्टूबर 2025

सप्ताह के अंत में मौसम कुछ साफ दिखेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना कम होगी। अधिकतम तापमान 36.0°C और न्यूनतम 27.8°C रहेगा।

राजस्थान के अन्य जिलों में मौसम का पूर्वानुमान

संपूर्ण राजस्थान के मौसम की बात करें तो 28 तारीख से 1 नवंबर तक भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वही 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक भरतपुर, कोटा, जयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर देखा जाए तो, सांचोर में आने वाले 7 दिनों में बारिश और बादलों का दौर जारी रहेगा। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, आर्द्रता (Humidity) अधिक रहने के कारण उमस भी महसूस हो सकती है। यदि आप यात्रा करने वाले हैं तो छाता या रेनकोट साथ रखना न भूलें।

इसके साथ ही खड़ी फसलों को काटने से पहले मौसम का अपडेट जरूर लेवे और कटी हुई फसलों को ढक कर रखें ताकि बारिश से भीगे ना।

इसे सोशल मीडिया पर शेयर करें

Leave a Comment