21 मार्च 2024 का मौसम: इन राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी

Published Date: March 20, 2024 | Last Updated: March 20, 2024 | By: admin

21 मार्च 2024 का मौसम: इन राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी, मौसम विभाग में 21 मार्च का मौसम कैसा रहेगा इसके बारे में अपडेट दिया है और इन 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है जिसमें अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और साथ में बर्फबारी की भीचेतावनी दी गई है।  

उसके अलावा असम और मेघालय में भी अलग-अलग स्थानों  पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में लूज चलने की भीसंभावनाएं बताई गई है। 

बीते 24 घंटे में मौसम की बात करें तो आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थान पर और उड़ीसा सहित तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश देखी गई है, जबकि हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ तेलंगाना और बिहार झारखंड में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश सहित तेज आंधी भी देखी गई है। 

तापमान की बात करें तो देश के कुछ भागों में सर्वाधिक तापमान 46.6 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है वही न्यूनतम तापमान 10.3 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है। 

21 मार्च 2024 का मौसम कैसे रहेगा अपटेड 

21 मार्च के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर लद्दाख गिलगित बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में भीअलग-अलग स्थान परबारिश होने की और साथ में बिजली गिरने की भी संभावना रहेगी, इसके साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है और साथ में आंधी की भी संभावनाएं रहेंगी। 

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय में भी अलग-अलग जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरना और तेज हवाओं की भी संभावना है जिसकी रफ्तार 30 से 40 प्रति घंटे की हो सकती है। 

21 मार्च 2024 का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड, मणिपुर के साथ ही मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने के साथ ही बिजली गिर सकती है इसकी भी संभावनाएं रहेंगी।

 आज इन तीन राज्यों में है भारी बारिश की संभावना 

मौसम विभाग ने दी गई जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की भी संभावना रहेगी। इसके साथ ही असम और मेघालय में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावनाएं है। 

राजस्थान में मौसम 21 मार्च को इस प्रकार रहेगा

राजस्थान की मौसम की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहता है और बारिश की कोई भी भावना नहीं है।  तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास जा रहा है, जब कि न्यूनतम तापमान 12+  डिग्री के आसपास रह रहा है। 

बीते पिछले दिन राजस्थान में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री बाड़मेर में दर्ज किया गया जबकि 37 डिग्री जालौर में दर्ज किया गया है। 

राजस्थान में 21 मार्च के मौसम की बात करें तो बारिश की कुछ चेतावनी नहीं है और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावनाएं है।

जयपरु शहर मौसम: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है।  

22 मार्च का मौसम, इन राज्यों में गरज के साथ होगी बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को जम्मू कश्मीर लद्दाख बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उप  हिमालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम के अलावा त्रिपुरा में, यहां पर अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना तो रहेगी, साथ में गरज के साथ बारिश होने की भी संभावना है। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top